68500 शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा मुख्यालयों पर पूर्व निर्धारित केंद्रों पर ही होगी संपन्न

         परिषदीय स्कूलों की 68500 सहायक अध्यापक भर्ती की लिखित परीक्षा मंडल मुख्यालयों पर ही होगी। इसके लिए पहले जिन केंद्रों का चयन हुआ था, वहीं अब 27 मई को सुबह 10 से एक बजे तक परीक्षा कराई जाएगी। इस संबंध में परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव ने सभी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों को निर्देश जारी कर दिए हैं कि वह इम्तिहान की तैयारियों में जुटें।


बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों की सहायक अध्यापक भर्ती की लिखित परीक्षा पहले 12 मार्च को प्रस्तावित थी लेकिन, हाईकोर्ट के एक आदेश के कारण इसे नौ मार्च को स्थगित कर दिया गया था। परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव ने संबंधित मंडलों से प्रश्नपत्र व उत्तर पुस्तिकाएं वहीं सुरक्षित रखने का निर्देश दिया था, ऐसे में यह सारी तैयारी पहले से हैं। इस बीच सात मई को शासन ने नया आदेश जारी करके 27 मई को परीक्षा कराने का निर्देश दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Horizontal Add

HorizontalAdd002

बेसिक शिक्षा न्यूज़ एवं शिक्षामित्र न्यूज़
विभागीय TET, शिक्षामित्र समाचार, कोर्ट अपडेट, शिक्षक भर्ती तथा बेसिक शिक्षा विभाग की ताज़ा खबरों के लिए हमारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़ें।
YouTube Subscribe करें
कृपया 5 सेकंड प्रतीक्षा करें... 5