बेसिक शिक्षा में शिक्षकों के शीतकालीन अवकाश को लेकर वायरल पोस्ट का सच। #ViralPost

 सोशल मीडिया पर वायरल हो रही अखबार की वो प्रति जिसमें बेसिक शिक्षा के परिषदीय स्कूलों में 25 दिसंबर से शीतकालीन अवकाश की बात चल रही है प्रतापगढ़ जिले से हैं। इस प्रति के बारे में जब प्रतापगढ़ के बीएसए अशोक कुमार सिंह जी से बात एक संगठन के पदाधिकारी ने की तो उन्होनें ऐसी खबर की कोई भी पुष्टि नहीं की और कहा कि शासन की ओर से जो निर्णय होगा वही पूरे प्रदेश में मान्य होगा। 


टाइम एण्ड मोशन स्टडी के शासनादेश में शीतकालीन अवकाश 2021-2022 सत्र में मान्य होगा और वो भी 31 दिसम्बर से 15 जनवरी तक। 25 दिसंबर वाली खबर पूरी तरह से भ्रामक है और ऐसी किसी भी अवकाश की पुष्टि नहीं की जा रही है।


वैसे भी आप सभी भलीभातिं परिचित हैं कि प्रदेश के शासनादेश के विरूद्ध जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कोई आदेश नहीं कर सकते हैं। शीत कालीन अवकाश भी जिलाधिकारी महोदय के आदेश के बाद ही संभव है। इसलिए इस खबर को फर्जी बताया गया है।



Post a Comment

Previous Post Next Post

Horizontal Add

HorizontalAdd002

बेसिक शिक्षा न्यूज़ एवं शिक्षामित्र न्यूज़
विभागीय TET, शिक्षामित्र समाचार, कोर्ट अपडेट, शिक्षक भर्ती तथा बेसिक शिक्षा विभाग की ताज़ा खबरों के लिए हमारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़ें।
YouTube Subscribe करें
कृपया 5 सेकंड प्रतीक्षा करें... 5