शिक्षामित्रों को जल्द समायोजित करेगी सरकार : अनिल कुमार यादव



           शिक्षामित्रों को जल्द ही आने वाले दिनों में खुशखबरी मिल सकती है। यह कहना है दूरस्थ बीटीसी शिक्षामित्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार यादव जी का क्योंकि शिक्षा मित्रों के समस्याओं को लेकर प्रदेश सरकार गंभीर है। शिक्षामित्रों की किस तरीके से उनकी मांगों को पूरा किया जाए इस पर विचार कर रही है।  उनको किस तरीके से लाभ मिले यह विचार भी कर रही है।  इसको लेकर विगत 8 फरवरी को शासन में एक बैठक हो चुकी है। 


              उक्त बातें उत्तर प्रदेश बीटीसी के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव जी ने मोतीचौक विकासखंड के मथौली में आयोजित एक शिक्षा मित्रों की बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा है कि प्रदेश की भाजपा सरकार विभाग के अधिकारियों से वार्ता के अनुसार प्रदेश सरकार शिक्षामित्रों के भविष्य को लेकर एक ठोस निर्णय लेने जा रही है। इस में शिक्षामित्रों का खोया मान सम्मान वापस होगा। वहीं उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षामित्रों के प्रति गंभीर है शिक्षा मित्र अपना धैर्य न खोएं।




Post a Comment

Previous Post Next Post

Horizontal Add

HorizontalAdd002

बेसिक शिक्षा न्यूज़ एवं शिक्षामित्र न्यूज़
विभागीय TET, शिक्षामित्र समाचार, कोर्ट अपडेट, शिक्षक भर्ती तथा बेसिक शिक्षा विभाग की ताज़ा खबरों के लिए हमारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़ें।
YouTube Subscribe करें
कृपया 5 सेकंड प्रतीक्षा करें... 5