सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अयोध्या मामले में आये निर्णय पर किसने क्या कहा ? जानिए यहाँ। Supreme Court Ayodhya Judgement

सर्वोच्च न्यायालय  ने अपना फैसला सुना दिया है। इस फैसले को किसी की हार या जीत के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। रामभक्ति  हो  रहिमभक्ति, ये समय हम सभी के लिए भारतभक्ति की भावना को सशक्त करने का है। 
                                                           
  नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री






मुझे पूर्ण विश्वास है कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिया गया यह ऐतिहासिक निर्णय अपने आप में एक मील का पत्थर साबित होगा। यह निर्णय भारत की एकता, अखंडता और महान संस्कृति को और बल प्रदान करेगा

 अमित शाह,
  गृहमंत्री




माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का स्वागत है।  देश की एकता व सद्भाव बनाए रखने में सभी सहयोग करें। यूपी में शांति, सुरक्षा और सद्भाव का वातावरण बनाए रखने के लिए यूपी सरकार पूर्ण रूप से प्रतिबंध है।

   योगी आदित्यनाथ, 
    मुख्यमंत्री यूपी





शीर्ष अदालत के इस फैसले का सम्मान करते हुए हम सबको आपसी सद्भाव बनाए रखना है।  यह वक्त हम सभी भारतवासियों के बीच बंधुत्व विश्वास और प्रेम बनाए रखने का है।

  राहुल गांधी,
   नेता कांग्रेस




लंबे इंतजार के बाद आखिरकार सत्य की जीत हुई और जन्मभूमि स्थल पर भव्य राम मंदिर का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा।  सर्वोच्च न्यायालय के इस फैसले ने सिद्ध कर दिया है कि सच कभी परास्त नहीं होता।

  महंत नृत्य गोपाल दास 
  अध्यक्ष श्री राम जन्मभूमि न्यास







विवादित स्थल पर अखाड़े का दावा खारिज होने का कोई अफसोस नहीं है क्योंकि वह भी रामलला का ही पक्ष ले रहा था।  न्यायालय ने  रामलला के पक्ष को मजबूत माना है।  इससे निर्मोही अखाड़े का मकसद पूरा हुआ।
 महंत धर्मदास  
 निर्मोही अखाड़ा





सुप्रीम कोर्ट ने जो फैसला सुनाया है मैं उससे खुश हूं।  मैं न्यायालय के फैसले का सम्मान करता हूं।  यह मसला बहुत अहम था जो आज खत्म हो गया।  अब यह जिम्मेवारी सरकार की है कि हमें जमीन कहां देती है।

इकबाल अंसारी 
बाबरी मस्जिद के मुख्य पक्षकार 



Post a Comment

Previous Post Next Post

Horizontal Add

HorizontalAdd002

बेसिक शिक्षा न्यूज़ एवं शिक्षामित्र न्यूज़
विभागीय TET, शिक्षामित्र समाचार, कोर्ट अपडेट, शिक्षक भर्ती तथा बेसिक शिक्षा विभाग की ताज़ा खबरों के लिए हमारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़ें।
YouTube Subscribe करें
कृपया 5 सेकंड प्रतीक्षा करें... 5