माँगें पूरी न होने पर संघर्ष की राह पर आगे बढ़ेंगे शिक्षामित्र : जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह छौंकर

आज दिनाँक 2/10/20 को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला मुख्यालय आगरा पर राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी को नमन करते हुए उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह छौंकर के नेतृत्व में अपनी माँगों को लेकर कोविड 19 तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सुबह 11 बजे से अपराह्न 2 बजे तक एक दिवसीय उपवास पर रहकर सत्याग्रह किया गया तथा माननीय मुख्यमंत्री जी को सम्बोधित माँग पत्र जिलाधिकारी महोदय की अनुपस्थिति में एडीएम श्रीकांत अवस्थी जी को सौंपा गया । 

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह छौंकर ने कहा कि सरकार शिक्षामित्रों के साथ सौतेला ब्यवहार कर रही है । आर्थिक तंगी तथा अवसाद से ग्रसित होकर शिक्षामित्र आये दिन आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर हो रहे हैं दुसरी तरफ शिक्षामित्रों की ड्यूटी पंचायत बीएलओ में लगाई जारही है शिक्षामित्र उसी गाँव के स्थानीय निवासी होने से प्रधान प्रत्याशी अनैतिक दबाब बनाएंगे । लिहाजा शिक्षामित्रों को पंचायत बीएलओ कार्य से मुक्त किया जाए । यदि सरकार शीघ्र ही शिक्षामित्र हित में कोई उचित कदम नहीं उठती है और शिक्षामित्रों को बीएलओ ड्यूटी से मुक्त नहीं किया जाता है तो संगठन मजबूर होकर संघर्ष की राह पर चलने को विवस होगा ।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री अरविंद तौमर, जिला बरिष्ठउपाध्यक्ष करतार सिंह यादव, जयप्रकाश सोनी, सचिन सिंह सिसौदिया, रनवीर सिंह सिकरवार,तेजवीर सिंह चाहर,जयसिंह धाकरे, जसबन्त सिंह, अशोक मौर्य, भोलाराम पचौरी,प्रदीप कटारा,भूरी सिंह सोलंकी, अतर सिंह, सोनू सिंह, यशपाल सिंह , डीसी चौधरी, सत्यपाल  सिंह जादौन, शिवसिंह, शेरसिंह,वीरेन्द्र  सिंह सिकरवार, हरिकिशन सिंह राजपूत, रनधीर सिंह, लोकेंद्र सिंह,दारा सिंह, प्रमोद सिकरवार, चंद्रप्रकाश,नीतू शर्मा, शिखा शर्मा, सिमा वर्मा, विमलेश सहित अन्य शिक्षामित्र साथी सैकड़ों की संख्या में प्रमुखरूप से उपस्थित रहे ।











                       वीरेन्द्र सिंह छौंकर

                            जिलाध्यक्ष

            उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ 

                            जनपद आगरा

Post a Comment

Previous Post Next Post

Horizontal Add

HorizontalAdd002

बेसिक शिक्षा न्यूज़ एवं शिक्षामित्र न्यूज़
विभागीय TET, शिक्षामित्र समाचार, कोर्ट अपडेट, शिक्षक भर्ती तथा बेसिक शिक्षा विभाग की ताज़ा खबरों के लिए हमारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़ें।
YouTube Subscribe करें
कृपया 5 सेकंड प्रतीक्षा करें... 5