प्रदेश में कब खुलेगें स्कूल ? लोकडाउन अनलॉक 5.0 में स्कूल खोलने के क्या हुए है निर्देश ? जानिए।

पूरे देश में कोरोना महामारी के कारण बंद हुए स्कूल, कॉलेज और शिक्षण संस्थान को खोलने के लिए राज्य सरकार केन्द्र सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का इंतजार करती है। अनलॉक 5 में जब केन्द्र के द्वारा स्कूल खोलने के बारे में दिशा निर्देश जारी हुए तो राज्य अपने यहाँ बैठक कर इस पर विचार करने लगे।

केन्द्र सरकार द्वारा जारी निर्देश के अनुसार 15 अक्टूबर के बाद राज्य अपने स्तर से शैक्षिक संस्थानों को खोल सकती है। यह निर्भर करेगा कि उसके राज्य में कोरोना की स्थिति क्या है ? उत्तर प्रदेश सरकार ने भी इस संबध में अपने निर्देश स्पष्ट कर दिये हैं। 10 अक्टूबर के बाद यह निर्णय लिया जायेगा कि स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षिक संस्थानों को खोलने के लिए क्या क्या निर्देश दिये जायें।

बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री सतीश चन्द्र द्विवेदी जी ने कहा कि राज्य में परिषदीय स्कूलों को खोलने के बारे में विचार दिवाली बाद किया जायेगा यानि 15 नवम्बर के बाद ही इस पर निर्णया लिया जायेगा। साथ ही पहले बड़े बच्चों के लिए स्कूल खोले जायेगें क्योंकि वो कोरोना से बचाव के नियमों को आसानी से पालन कर सकते हैं। छोटे बच्चों से इसकी उम्मीद कम ही की जा सकती है। इसलिए परिषदीय विद्यालयों को सबसे बाद में ही खोला जायेगा।

उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा जी ने कहा है कि प्रदेश में कंटेनमेंट जोन के बाहर स्थित हाई स्कल, इंटर कॉलेज और कोचिंग संस्थानों को खोलने के बारे में निर्णय 10 अक्टूबर के बाद ही लिया जायेगा। 10 अक्टूबर को कोरोना संक्रमण और शिक्षण संस्थानों की व्यवस्था पर समीक्षा की जायेगी। उसके बाद ही निर्णय होगा कि स्कूल कॉलेज कब और कैसे खुलने हैं?






1 Comments

Previous Post Next Post

Horizontal Add

HorizontalAdd002

Popular Items

बेसिक शिक्षा न्यूज़ एवं शिक्षामित्र न्यूज़
विभागीय TET, शिक्षामित्र समाचार, कोर्ट अपडेट, शिक्षक भर्ती तथा बेसिक शिक्षा विभाग की ताज़ा खबरों के लिए हमारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़ें।
YouTube Subscribe करें
कृपया 5 सेकंड प्रतीक्षा करें... 5