उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ने रखीं असहाय शिक्षामित्रों के लिए मुख्यतः ये दो मांगे :

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ ने भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश संगठन मंत्री श्रीमान सुनील बंसल जी को ज्ञापन सौंपकर शिक्षामित्र की समस्याओं से अवगत कराया । उन्होंने इस मांग पत्र में जो जो मांगे मुख्य रूप से रखी वह इस प्रकार हैं



1) प्रदेश में कार्यरत शिक्षा मित्रों को 20 वर्षों के अनुभव को देखते हुए प्रशिक्षित वेतनमान के साथ 12 माह 62 वर्ष की सेवा एवं 14 आकस्मिक अवकाश और 1 साल का चिकित्सीय अवकाश प्रदान किया जाए।
2) मूल विद्यालय वापसी से वंचित शिक्षामित्रों को पुनः निर्देश जारी कर मूल विद्यालय वापस किया जाए।



      इस मांग पत्र में शिक्षा मित्र संघ ने यह भी मांग की है कि शिक्षामित्रों के लिए बनी हाई पावर कमेटी की रिपोर्ट का अब खुलासा किया जाए जिससे शिक्षामित्रों में व्याप्त हताशा निराशा खत्म हो और पूरे प्रदेश में लगभग 2200 शिक्षामित्र मौत के गाल में समा चुके हैं क्योंकि शिक्षामित्र पूर्ण रूप से सरकार की तरफ देख रहा है आशा भरी निगाहों से ।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Horizontal Add

HorizontalAdd002

बेसिक शिक्षा न्यूज़ एवं शिक्षामित्र न्यूज़
विभागीय TET, शिक्षामित्र समाचार, कोर्ट अपडेट, शिक्षक भर्ती तथा बेसिक शिक्षा विभाग की ताज़ा खबरों के लिए हमारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़ें।
YouTube Subscribe करें
कृपया 5 सेकंड प्रतीक्षा करें... 5