शिक्षामित्रों की निगाहें अब नई शिक्षा नीति लागू कराने के लिए बनी कमेटी पर। उज्ज्वल भविष्य के लिए करेगें प्रयास।

     भारत देश में 34 साल बाद शिक्षा जगत में एक बहुत बड़ा बदलाव किया जा रहा है जिसके चलते देश के लिए एक नई शिक्षा नीति तैयार हुई है। केन्द्र सरकार द्वारा जारी शिक्षा नीति को राज्यों में कैसे लागू किया जाये, अब राज्य सरकारें इस पर मंथन कर रही हैं। 

नई शिक्षा नीति में यूपी के शिक्षामित्रों का सुनहरा भविष्य छुपा हुआ है या उनकी सेवा का अंत है, इस दुविधा में पड़े शिक्षामित्र राज्य सरकार की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं।

अभी कुछ दिन पहले ही उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने नई शिक्षा नीति को राज्य में कैसे लागू किया जाये, इसके लिए एक समिति गठित की थी।

इस समिति में उच्च पदाधिकारियों के साथ कई सदस्य मुख्य भूमिका में रहेगें।

आज माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा नई शिक्षा नीति को लागू कराने के लिए बनी कमेटी को उनकी संतुष्टि मिल गई है। उक्त कमेटी के टास्क फोर्स के अध्यक्ष डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा जी, सह अध्यक्ष बेसिक शिक्षा मंत्री श्री सतीश चन्द्र द्विवेदी जी को बनाया गया है।

इसके साथ ही जी0सी0 त्रिपाठी अध्यक्ष उच्च शिक्षा परिषद, श्रीमती रेणुका कुमार अपर मुख्य सचिव, सवेन्द्र विक्रम बहादुर सिंह सहित 14 और वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों को कमेटी का सदस्य बनाया गया है। 

शिक्षामित्र संगठन उक्त कमेटी से मिलकर शिक्षामित्र के कल्याण एवं सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने के लिए प्रयास करेगा।


1 Comments

  1. PM Kisan Yojana Rejected Farmer List 2021 , इन 70 लाख किसानो को नही मिलेगी 10 वीं क़िस्त

    ReplyDelete
Previous Post Next Post

Horizontal Add

HorizontalAdd002

बेसिक शिक्षा न्यूज़ एवं शिक्षामित्र न्यूज़
विभागीय TET, शिक्षामित्र समाचार, कोर्ट अपडेट, शिक्षक भर्ती तथा बेसिक शिक्षा विभाग की ताज़ा खबरों के लिए हमारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़ें।
YouTube Subscribe करें
कृपया 5 सेकंड प्रतीक्षा करें... 5