निष्ठा प्रशिक्षण में 15 नवम्बर से 30 नवम्बर के बीच मॉड्यूल 7, 8, 9 का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। जिसके अंतर्गत ऑनलाइन प्रशिक्षण दीक्षा एप पर होने के बाद ही अंत में एक प्रश्नोत्तरी होती है।
मॉड्यूल 8 पर्यावरण अध्ययन का शिक्षा शास्त्र (उत्तर प्रदेश) विषय से संबंधित है।
आइये देखते हैं इसके प्रश्नोत्तरी के उत्तर
प्र01 निम्नलिखित में से कौन सा कथन पाठ्यचर्या संबंधी अपेक्षाओं और सीखने के प्रतिफलों के बारे में सही है ?
क) पाठ्यचर्या संबंधी अपेक्षाओं और सीखने के प्रतिफलों के बीच कोई संबंध नहीं हैं।
ख) सीखने के प्रतिफल पाठ्यचर्या अपेक्षाओं को हासिल करने में मदद करेगें।
ग) प्रत्येक कक्षा के लिए सीखने के प्रतिफल अलग होते हैं।
घ) प्रत्येक कक्षा के लिए पाठ्यचर्या अपेक्षाऐं अलग होती हैं।
उत्तर ग) प्रत्येक कक्षा के लिए सीखने के प्रतिफल अलग होते हैं।
प्र02 कक्षा 1 और 2 में, पर्यायवरण अध्ययन :
क) अलग विषय के रूप में पढ़ाया जाता है।
ख) पढ़ाना संभव नहीं है।
ग) किसी भी तरह से नहीं पढ़ाया जाता है।
घ) भाषा और गणित के साथ पढ़ाया जाता है।
उत्तर घ) भाषा और गणित के साथ पढ़ाया जाता है।
प्र03 प्राथमिक स्तर पर पर्यावरण अध्ययन के सिखाने सीखने के उद्देश्यों में शामिल नहीं किया जाता है :
क) वि़द्यार्थियों को वैज्ञानिक नियम याद करने में मदद करना।
ख) विद्यार्थियों को उनके सामाजिक-सांस्कृतिक पर्यावरण को समझने में मदद करना।
ग) शिक्षार्थियों को उनके भौतिक पर्यावरण को समझने में मदद करना।
घ) शिक्षार्थियों को उनके परिवेश को जागरूक करना और महत्व बताना
उत्तर क) वि़द्यार्थियों को वैज्ञानिक नियम याद करने में मदद करना।
प्र04 विभिन्न मापदड़ों के लिए विद्यार्थियों की सीखने की प्रगति और उनके स्तरों को पता लगाने के लिए निम्नलिखित विकल्पों में से कौन सा सबसे उपयुक्त है ?
क) लिखित परीक्षा
ख) वर्कशीट
ग) मौखिक परीक्षा
घ) रूब्रिक्स (मापदंडो़ का सेट)
उत्तर घ) रूब्रिक्स (मापदंडो़ का सेट)
प्र05 पर्यावरण को सुरक्षित रखने वाले तीन ‘‘ र ’’ हैं :
क) रिजर्व (आरक्षित करना), रिड्यूस (कम करना), रिसाइकिल (पुनः चकित करना)
ख) रिकवर (पुनः प्राप्त करना), रियूज (पुनः उपयोग करना), रिटेन (रोक कर रखना)
ग) रेकग्नाइज (पहचानना), रिसाइकिल (पुनः चकित करना), रियूज (पुनः उपयोग करना)
घ) रिड्यूस (कम करना), रियूज (पुनः उपयोग करना), रिसाइकिल (पुनः चकित करना)
उत्तर घ) रिड्यूस (कम करना), रियूज (पुनः उपयोग करना), रिसाइकिल (पुनः चकित करना)
प्र06 निम्नलिखित में से कौन सा पर्यावरण अध्ययन शिक्षण-अधिगम के अनुरूप नहीं है ?
क) प्रत्येक बच्चा अपने तरीके से अद्वितीय है।
ख) प्रत्येक बच्चा अपने ज्ञान का सर्जन स्वयं करता है।
ग) प्रत्येक बच्चा अपनी पाठ्यचर्या का सर्जन करता है।
घ) प्रत्येक बच्चे को प्रश्न पूछने का अधिकारी है।
उत्तर ग) प्रत्येक बच्चा अपनी पाठ्यचर्या का सर्जन करता है।
प्र07 निम्नलिखित में से कौन सा बच्चों के बीच व्यक्तिगत सामाजिक गुणों को बढ़ाने में मदद करता है ?
क) विषय पर प्रश्नोत्तरी आयोजित करना
ख) कक्षा में सहयोगी और सहकारी रूप से सीखने को बढ़ावा देना
ग) संबंधित मुद्दे पर विषेश व्याख्यान आयोजित करना।
घ) कक्षा में इस पर शिक्षक द्वारा प्रतिदिन 5 मिनट बात करना।
उत्तर ख) कक्षा में सहयोगी और सहकारी रूप से सीखने को बढ़ावा देना
प्र08 प्राथमिक स्तर के पर्यावरण अध्ययन की पाठ्यचर्या में होना चाहिए :
क) अध्याय के अंत में अधिक अभ्यास प्रश्न शामिल करें।
ख) आसपास की चीजों की जांच पड़ताल करने के अवसर उपलब्ध करायें।
ग) शब्दों की पूर्णरूप से सही परिभाषा पर अधिक जोर दें।
घ) केवल पाठ्यपुस्तक में संकंल्पनाओं की पूरी व्याख्या पर ध्यान केन्द्रित करे।
उत्तर ख) आसपास की चीजों की जांच पड़ताल करने के अवसर उपलब्ध करायें।
प्र09 पर्यावरण अध्ययन जिसे बढ़ावा नहीं देता है :
क) पूछताछ और जांच पड़ताल
ख) बहुत सवाल पूछना
ग) परीभाषाओं को याद करना।
घ) करके सीखना
उत्तर ग) परीभाषाओं को याद करना।
प्र010 राष्ट्रीय पाठृयचर्या की रूपरेखा के अनुसार पर्यावरण अध्ययन के लिए कौन सा वाक्यांश सही है ?
क) पर्यावरण अध्ययन को केवल पर्यावरण की संकल्पनाओं पर केन्द्रित रहना चाहिए।
ख) पर्यावरण अध्ययन की प्रकृति एकल-विषयक है।
ग) पर्यावरण अध्ययन की प्रकृति अंतर-विषयक है।
घ) पर्यावरण अध्ययन को विज्ञान और सामाजिक विज्ञान की तरह अलग से बढ़ाया जाना चाहिए।
उत्तर ग) पर्यावरण अध्ययन की प्रकृति अंतर-विषयक है।
0 comments:
Post a Comment