9 दिसंबर : 69000 शिक्षक भर्ती की आज कोर्ट में नहीं होगी सुनवाई। जानिए कारण।

उत्तर प्रदेश में चल रही 69000 शिक्षक भर्ती की केस के मामले में आज कोर्ट में फिर से सुनवाई नहीं हो सकेगी। सुनने में आया है कि आज 9 दिसंबर 2019 को माननीय न्यायाधीश इरशाद अली, राकेश श्रीवास्तव और अब्दुल मोइन कोर्ट में उपस्थित नहीं होंगे।



 आपको ज्ञात ही होगा कि कोर्ट में 69000 शिक्षक भर्ती को लेकर लगातार सुनवाई चल रही है। पिछली तारीख पर भी जज महोदय के किसी अन्य बेंच में व्यस्त रहने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी थी और उसके बाद 9 दिसंबर को अगली डेट दे दी गई थी। लेकिन आज 9 दिसंबर को भी जज महोदय के कोर्ट में अनुपस्थित रहने पर इस केस की सुनवाई नहीं हो सकेगी। अब इस केस की अगली डेट क्या होगी?  यह शाम तक ही स्पष्ट हो पाएगा। 


लगातार इस केस की सुनवाई के बावजूद भी इतनी डेट पड़ने पर और समय बढ़ने पर शिक्षामित्र निराश हो रहा है और अपनी हिम्मत को खो रहा है। सोशल मीडिया पर लगाता प्रतिदिन शिक्षामित्रों के आकस्मिक निधन की खबरें आ रही हैं।
इस भर्ती से उम्मीद लगाए हुए हजारों शिक्षामित्रों की उम्मीद धीरे-धीरे टूट रही हैं जिसके कारण शिक्षामित्र हृदयाघात और आत्महत्या जैसे कारणों से उनकी जीवन लीला समाप्त हो रही है।



 अब इस केस की अगली डेट क्या होगी जल्द ही आपको इससे अवगत करा दिया जाएगा।


Post a Comment

Previous Post Next Post

Horizontal Add

HorizontalAdd002

बेसिक शिक्षा न्यूज़ एवं शिक्षामित्र न्यूज़
विभागीय TET, शिक्षामित्र समाचार, कोर्ट अपडेट, शिक्षक भर्ती तथा बेसिक शिक्षा विभाग की ताज़ा खबरों के लिए हमारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़ें।
YouTube Subscribe करें
कृपया 5 सेकंड प्रतीक्षा करें... 5