प्रा0वि0 रजानगर की प्रधानाध्यपिका को मिला मंत्री जी के द्वारा सम्मान। अलीगढ़ का नाम हुआ रोशन।

लखनऊ में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार व   सीएसआर कॉन्क्लेव बेसिक शिक्षा मन्त्री ने सराहनीय कार्य के लिए शिक्षिका व छात्रा को किया सम्मानित।



डीएम व सीडीओ ने दी दोनों को बधाई।

बेसिक शिक्षा विभाग अलीगढ़ के लिए गुरुवार का दिन बेहतरीन रहा। लखनऊ में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार व सी एस आर कॉन्क्लेव का शुभारंभ डॉ राममनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय लखनऊ के सभागार मा मुख्यमंत्री जी द्वारा किया गया। सेमिनार में मा बेसिक शिक्षा मन्त्री डॉ सतीश चंद्र द्विवेदी द्वारा प्राथमिक विद्यालय रज़ा नगर ब्लॉक लोधा की प्रधानाध्यापिका व नामित SRG श्रीमती राफिया निकहत को आधारशिला व ध्यानाकर्षण मॉड्यूल के लेखन के लिए सम्मानित किया गया।



       समापन सत्र में उ प्र की महामहिम राज्यपाल द्वारा मीना मंच कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय चंडौस छात्रा कु मानसी को मीना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दो दिवसीय सेमिनार में प्रतिभाग के लिए जनपद के तीनों एस आर जी सदस्य श्री संजीव शर्मा, श्री अनिल कुमार व श्रीमती अनुज कुमारी को भी बुलाया गया था। इस अवसर पर डीएम श्री चन्द्रभूषण सिंह, सीडीओ श्री अनुनय झा ने शिक्षिका श्रीमती राफिया निकहत व छात्रा कु मानसी को बधाई दी है



        इसके साथ ही बीएसए श्री डॉ. लक्ष्मीकांत पांडे ने कहा कि जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन पर बेसिक शिक्षा विभाग तरक्की कर रहा है आज लखनऊ में जो सम्मान मिला है उससे बेसिक शिक्षा विभाग आगे बढ़ेगा।

देखिए फोटो



Post a Comment

Previous Post Next Post

Horizontal Add

HorizontalAdd002

बेसिक शिक्षा न्यूज़ एवं शिक्षामित्र न्यूज़
विभागीय TET, शिक्षामित्र समाचार, कोर्ट अपडेट, शिक्षक भर्ती तथा बेसिक शिक्षा विभाग की ताज़ा खबरों के लिए हमारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़ें।
YouTube Subscribe करें
कृपया 5 सेकंड प्रतीक्षा करें... 5