पीड़ित शिक्षामित्रो की होली, इस बार रहेगी फीकी l मानदेय न मिलने से फीके दिखेंगे रंग।

     जैसा कि होलिकोत्सव का पर्व इस बार दिनांक - 9 व 10 मार्च को हैं, और आज 04 मार्च है, अभी तक अधिकृत रूप से यूपी सरकार ने सभी जनपदो को ग्रांट जारी नहीं किया है, यदि आज व कल तक ग्रांट जारी भी हो जाता है तो भी होली के पूर्व हमें नहीं लगता है कि पीड़ित शिक्षामित्रो को होली मनाने के लिए मानदेय ससमय मिल ही जाएगा क्योंकि जनपदो में ग्रांट आने के बाद भी कई प्रक्रिया होने के बाद ही बैंक में पे बिल जाता है और तब बैंक का कोई फ्री कर्मचारी अपने कम्प्यूटर से पोस्ट करता है तभी सभी के बैंक खातों में मानदेय पहुंच पाता है, स्मरण हो कि इस बार सभी बैंक दिनांक - 08 मार्च से बंद हो रहे हैं अगले 08 दिन किन्हीं कारणों से बंद रहेगें, फिलहाल पीड़ित शिक्षामित्र को इस होली मनाने के लिए अपना पारिश्रमिक ससमय मिलना मुश्किल लग रहा है और इस बार सभी पीड़ित शिक्षामित्रो की होली फीकी रहना लगभग सुनिश्चित है। 



यू पी के हर एक पीड़ित शिक्षामित्र, इस बार होली न मनाने का किया एलान 
      जैसा कि योगी सरकार के द्वारा पीड़ित शिक्षामित्रो को जनवरी व फरवरी माह का मानदेय देने हेतु अभी तक ग्रांट न देने व तीन साल तक प्रतीक्षा करने के बाद भी अभी तक योगी सरकार के द्वारा अपने संकल्प पत्र के अनुसार भविष्य सुरक्षित न करने को लेकर यूपी का हर पीड़ित दिन- रात चिंतित हो करके तड़प रहा है, उक्त विषम परिस्थिति में यूपी के सभी पीड़ित शिक्षामित्रो ने इस बार होली का त्योहार न मानने का ऐलान किया, और इस अपेक्षा के साथ कि नये सत्र लगने के पूर्व योगी सरकार पीड़ित शिक्षामित्रो का भविष्य जरूर सुरक्षित कर देगी, फिलहाल अब इस सरकार पर हर पीड़ित शिक्षामित्रो का विश्वास समाप्त हो चुका है और देखना है कि योगी सरकार इस सत्र में कुछ राहत देती है या इसी तरह बहते हुए आंसुओं को सदैव के लिए उनके मरणासन्न हाल पर मरने के लिए छोड़ देगी?



महाकाल 


Post a Comment

Previous Post Next Post

Horizontal Add

HorizontalAdd002

बेसिक शिक्षा न्यूज़ एवं शिक्षामित्र न्यूज़
विभागीय TET, शिक्षामित्र समाचार, कोर्ट अपडेट, शिक्षक भर्ती तथा बेसिक शिक्षा विभाग की ताज़ा खबरों के लिए हमारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़ें।
YouTube Subscribe करें
कृपया 5 सेकंड प्रतीक्षा करें... 5